नाना पाटेकर एक एक ऐसे कलाकार है जो बॉलीवुड पर कई दिनो तक छा गये थे। मराठमोळा यह चेहरा हर किसी के गले का ताबीज है। बहुत ताकतवर शरीर, दिखने ठीक ठाक। फिरभी उनके अभिनय ने बॉलीवुड पर अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने मराठी में कुछ बेहतरीन हिट फिल्मे करणे के बाद, हिंदी सिनेमा की और रुख किया।
तिरंगा, प्रहार, क्रांतिवीर
जैसी क्रांतिकारी फिल्में बनाकर पूरे देश में पहुँचे। उन्होंने तब बॉलीवुड को कई
हिट फिल्में दीं। कुछ साल पहले अपहरण फिल्म एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी।
उन्होंने उत्तर प्रदेश मे बाहुबली नेता की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने एक
पुरस्कार भी जीता। खासकर नाना पाटेकर की 'प्रहार' में
भूमिका बहुत लोकप्रिय रही। यही
कारण है कि उन्हें सेना में विशेष सम्मान दिया गया। वो सेना में भी गए और 'प्रहार' फिल्म
के लिए प्रशिक्षण भी लिया था।
इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ अभिनेत्री मनीषा कोईराला नजर आई
थीं। उस समय यह जोड़ी काफी चर्चा में थी। बाद में दोनों ने संजय लीला भंसाली की
फिल्म खामोशी में अभिनय किया था। इन दोनो की ये फिल्म भी अच्छी चल थी। इस दौरान
भी इन दोनो के रिश्ते की काफी चर्चा हुई थी, पर इस
फिल्म से ज्यादा उनके रिश्ते की चर्चा अग्नीसाक्षी फिल्म के दौरान हुई थी। कहा ये
भी जाता है कि दोनों फिल्म के दौरान काफी करीब आ गए थे। कहा गया कि इससे नाना
पाटेकर और उनकी पत्नी नीलिमा के बीच दरार पैदा हो गई। हालाँकि, दोनों
में से किसी ने भी इसका खुलासा नहीं किया।
इस फिल्म में, नाना
पाटेकर को एक व्यापारी की भूमिका में दिखाया गया था। जो अपनी पत्नी से पूरे दिल से
प्यार करता था। लेकिन उनकी पत्नी को उनके सख्त स्वभाव के कारण उनसे डरते हुए
दिखाया गया था। हालांकि नाना पाटेकर ने फिल्म में एक सख्त इन्सान की भूमिका निभाई
थी। मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के बीच प्रेम संबंध फिल्म के बाहर काफी चर्चा
में रहे। एक समय था जब मनीषा कोईराला उनके प्यार में पागल थीं। मनीषा कोईराला ने
नाना के लिये खाना पिना भी छोड़ दिया था। हालांकि, समय के
साथ, दोनों के बीच के संबंध खत्म भी हो गए।
नाना पाटेकर पिछले कुछ सालों से फिल्मो से दूर हैं। उन्होंने नाम
फाउंडेशन की स्थापना की है। इस फाउंडेशन के माध्यम से, वे
मजदूरों और किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। वे विभिन्न उपायों
पर जानकारी भी प्रदान करते हैं। मकरंद अनासपुरे इसमें उनकी मदद करते हैं।
2010 में
मनीषा कोइराला ने भी एक नेपाली व्यवसायी से शादी कर ली थी। हालांकि, कुछ ही
सालों में दोनों ने तलाक भी ले लिया। बाद में मनीषा कोइराला को कैंसर भी हो गया
था। लेकीन अब उनका कैन्सर ठीक हो चुका है। और वो कुछ दिनो पहले ही रणवीर कपूर की
फिल्म जो संजय दत्त की बयोपिक
फिल्म थी जिसमे रणवीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई थी और
मनीषा कोइराला उनकी मा की भूमिका निभाई थी ।
0 टिप्पणियाँ